चुन्नू आज भी मिटटी में खेलता है ,
कचरे से बीन सुखी रोटी चबाता है।
चुन्नू की माँ आज भी उसे अकेला छोड़ पत्थर कूटती है. चुन्नू आज भी धूल में सना
नंग- धडंग सर्दी धूप की चपेटों को सहता है।
चुन्नू का बचपन आज भी झोपड़ियों में पनपता है।
चुन्नू आज भी वाही चीर परिचित मुस्कान बिखेरता है।
चुन्नू आज भी पोस्टरों की शान बढ़ता है।
चुन्नू आज भी रोता है ,
चुन्नू का वारिस आज भी पैदा किया जाता है।