ज्ञान
झोपड़ी में बैठ
जाना आक्रोश क्या है ?
थकी बूढी आँखों को देख
जाना उम्मीद की हद(सीमा )क्या है?
बढ़ते नन्हे क़दमों से
जाना प्रेरणा क्या है ?
जमीन पर बैठ कर जाना थकान क्या है।
उठ कर जाना
मेरी कूवत(सामर्थ्य) क्या है ?