भूख
मैंने उसे रोटी की भूख से ज्यादा
झूठी इज़्ज़त के लिए बिलबिलाते देखा ।
उसे डर है कहीं किसी ने देख लिया तो ?
कितनी विकट स्थिति है ?
पेट की भूख पर
है दिमागी भूख हावी।
इंसान भी अजीब है !
चमचमाते पुराने जूते में
फटे मोज़े से ही अल मस्त है।
No comments:
Post a Comment